गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेल वार्डन ने फंदा लगा कर की खुदकशी

जींद : हरियाणा जींद जिला जेल में बंदी को मादक पदार्थ देने के मामले में निलम्बित चल रहे जेल वार्डन ने बुधवार रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। सिविल लाइन थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने गुरुवार को यहां बताया कि जेल वार्डन की शिनाख्त मूलत: भैरवखेड़ा का निवासी तथा वर्तमान में राम कालोनी निवासी सुरेश (50) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि सुरेश नौकरी से निलम्बित किये जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों को सुरेश के खुदकशी करने का पता आज सुबह उस समय पता चला जब उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिवार के सदस्य आनन-फानन मेें उसे जनरल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *