गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जैन समाज ने निकाली रैली

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जैन समाज ने कर्नाटक के जिला बेलगामी के गांव हिल कोडी में आचार्य 108 काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में एक आक्रोश रैली रविवार को निकाली। भारतीय जैन मंच हिंद ग्रुप के तत्वाधान में मुनि अमित सागर महाराज आर्यका 105 दिव्य मति माताजी के सानिध्य में निकाली गयी रैली आटा वाला जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला गंज सिनेमा चौराहा कंपनी बाग होते हुए छदामी लाल जैन मंदिर पहुंची। यहां पर यह रैली सभा में परिवर्तित हो गई ।रैली के हजारों की संख्या में युवाओं के साथ लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रैली का संचालन संजय जैन पीआरओ ने किया। रैली में पुरुष, महिलाएं, बच्चों वृद्ध जनों द्वारा “ हत्यारों को तोड़ दो यहां फिर कुर्सी छोड़, और दो जैन मुनि के हत्यारों को फांसी दे दो फांसी दे दो तथा मुनियों के सम्मान में पूरा समाज मैदान में” जैसे नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
रैली के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए जैन संत श्री 108 अमित सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को जागृत रहकर अपने धर्म के लिए आगे आना चाहिए। समाज जागृत रहेगा तो सरकार भी जागृत बनी रहेगी। इस अवसर पर 105 दिव्य मती माताजी ने कहा कि सरकारें इस बात का ध्यान रखें “ हम भगवान महावीर के अहिंसा के पुजारी हैं और अहिंसा के मार्ग पर चलकर सरकार को हिलाने का काम दम रखते हैं। सरकार सभी जैन साधु संतो को सुरक्षा प्रदान करें।”
सदर विधायक मनीष असीजा ने समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि समाज की सारी मांगों को सरकार तक पहुंचायेंगे। रैली के समापन पर भारतीय जैन मंच एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा एसडीएम एवं सीओ सिटी को नगर विधायक मनीष असीजा के निर्देशन में समाज के द्वारा प्रस्तावित ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने जैन समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन को एवं सभी मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार ,केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तक शीघ्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *