गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़कों पर उतरा जैन समाज

फिरोजाबाद : कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या का विरोध में बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जिले में कई स्थानों पर जैन समाज के लोगों ने विशाल मौन जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री और कर्नाटक सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सकल जैन समाज टूंडला, शिकोहाबाद और राजा के ताल में मुनि श्री काम नंदी जी महाराज की कर्नाटक में नृसंश हत्या कर दी गई थी जिसका विरोध जैन समाज में देखने को मिल रहा है।

बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोगों ने सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद नगर में विशाल मौन जुलूस निकाला। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने हत्या का विरोध दर्ज कराते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। हत्यारों की फांसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपने क्षेत्र के संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *