गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुकुल वासनिक की जगह जयप्रकाश अग्रवाल बने मध्यप्रदेश के प्रभारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के रूप में आज केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल की नियुक्ति की है, जो अब तक के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक का स्थान लेंगे।
केंद्रीय संगठन की ओर से इस संबंध में जारी किए गए आदेश के अनुसार श्री अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं श्री वासनिक के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रभारी के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि श्री वासनिक पार्टी महासचिव के रूप में अपना दायित्व निभाते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं दी हैं। श्री कमलनाथ ने लिखा है कि श्री अग्रवाल को कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने पर वे उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि श्री अग्रवाल की संगठन क्षमता का लाभ मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिलेगा और इससे संगठन काे और मजबूती तथा गतिशीलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *