गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर : हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो दो सौ ग्राम हेरोइन, 78 हजार रुपये ड्रग मनी, एक बुलेट मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं। जालंधर के नकोदर उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक सुखपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरू की गयी विशेष मुहिम के तहत जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर फाटक बीर गांव की और एक बुलेट मोटरसाइकिल पर हेरोइन बेचने के लिये जा रहे हैं।
श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान के जगदेव सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी आजाद नगर नकोदर और गुरजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव मैनवा थाना सदर कपूरथला के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो तस्करों का रिमांड हासिल कर उनके संपर्कों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *