गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आबकारी विभाग का जमादार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बारां : राजस्थान में भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते आबकारी विभाग के जमादार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि बूंदी इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि अवैध शराब की बिक्री के मामले में जब्त बाइक छोड़ने और मामला न बनाने की एवज में आबकारी थाने के प्रमोद सिंह और धारासिंह जाट जमादार 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
इस पर ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद बूंदी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा ने टीम के साथ ट्रैप की कार्रवाई करते हुये बारां आबकारी विभाग के जमादार धारा सिंह जाट को गुरुवार रात सात हजार कि रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 10000 रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *