गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिमिक्री करने में माहिर है जेमी लीवर

नई दिल्ली : लोकप्रिय हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के पुत्री जेमी लीवर ने कहा है कि मिमिक्री कॉमेडी का ही एक रूप है और वह इसमें माहिर हैं। हाल ही में जेमी ने बताया था कि कैसे उन्होंने मिमिक्री पर काम किया और किस तरह अपने पिता एवं कॉमेडियन जॉनी लीवर की नकल की। उन्होंने कहा , “ मिमिक्री कॉमेडी का ही एक रूप है जिसे मैंने करने के लिए चुना और मुझे लगता है कि बहुत कम लोग इसमें कुशल हैं। मैं मिमिक्री में माहिर हूं। इसलिए मैंने इसका उपयोग खुद को इस क्षेत्र में स्थापित करने के लिए किया और यह मेरे लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो रहा है। वास्तव में, मैंने पहली बार पिताजी की नहीं बल्कि आशाजी की नकल की थी और इस तरह मैंने नकल के इस मस्ती भरे कारोबार की शुरुआत की।”
जेमी ने कहा, “जब मैं टीवी पर एक कॉमेडी शो कर रही थी, तो निर्देशक ने मुझसे पिताजी की नकल करने के लिए कहा और मुझे नहीं आता था तब हमारे शो के सह-कलाकार, मुबीन सौदागर ने मुझे उनकी नकल करने के गुर सिखाए। इस तरह, मैंने मुबीन से पिताजी की नकल सीखी और फिर लोगों के अनुरोध पर ऐसा करना शुरू कर दिया।”
कभी न खत्म होने वाली सार्वजनिक बहस पर जेमी ने कहा, “कुछ लोगों को लग सकता है कि मैं पिताजी की मिमिक्री कर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही हूं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अपने दम पर कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं लोगों का मनोरंजन करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं।” जेमी और उनके भाई जेसी लीवर ने हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर अपनी साहसिक लघु श्रृंखला ‘ए स्पिन अराउंड दुबई’ से दर्शकों को बहुत रोमांचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *