गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्चे के शव को हाईवे पर रखकर किया जाम

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थानांतर्गत खानपुर गांव में 1 दिन पूर्व मंदिर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार के छूने से एक 8 वर्षीय मासूम की मौत का मामला रविवार को गरमा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति भारी रोष जताते हुए अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर बच्चे के शव को रख कर जाम लगा दिया। दुर्घटना का शिकार 8 वर्षीय लक्ष्य के शव को दोपहर 1 बजे दिल्ली से भिवाड़ी लाया गया और परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर शव को अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे के बीच में रखकर जाम लगा दिया, जिससे मामला बिगड़ गया।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ समझाइश करने लगे, लेकिन ग्रामीण पीड़ित के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अड़ गए। इस बीच जिला कलक्टर जितेंद्र सोनी से भी बात कर मामले पर रायशुमारी की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी ग्रामीणों व परिजनों को नहीं समझा पाया। आखिर में शाम 4 बजे भिवाड़ी पुलिस पुलिस एडिशनल एसपी विपिन शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर से बात करते हुए ग्रामीणों से समझाइश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *