गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर : तापमान में गिरावट, वर्षा के आसार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट के बीच बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के हाल ही में हुई बारिश और हिमपात की वजह से अधिकांश स्थानों के तापमान में गिरावट देखी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी है, जबकि अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाये हुए हैं। मौसम एजेंसी के अनुसार, प्रदेश में चार-छह मई के बीच गरज के साथ वर्षा होने या आंशिक रूप से बादल छाये रहने के अनुमान हैं। इसके अलावा, सात-आठ मई के बीच भी यहां कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए, मौसम अधिकारियों ने पर्यटकों को अपने साथ में गर्म कपड़े रखने की सलाह दी है, क्योंकि आठ मई तक मौसम ठंडा रहने के आसार हैं। इसके अलावा, किसानों को तीन से छह मई तक सेब के पेड़ों पर छिड़काव और फसलों की कटाई से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 10.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि यहां का आज अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 9.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि पहलगाम में पिछली रात के 6.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम एजेंसी के अनुसार, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 8.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि गुलमर्ग में एक दिन पहले के 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा, कुपवाड़ा में पिछली रात के 8.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *