गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त किया 45 किलो नशीला पदार्थ

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह के घर से 45 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलवामा के चांदगाम निवासी मोहम्मद यूसुफ शेख के घर पर छापा मारा गया और उसके घर से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किये गये।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में छापे की कार्रवाई और तलाशी के दौरान एक गोशाला से 45 किलो नशीला प्रदार्थ बरामद किया गया। आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलवामा थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और प्रकरण की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *