गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर: राजौरी सड़क दुर्घटना में दो की मौत, छह घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले की नौशेरा तहसील में रविवार को एक कैब के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को लेकर थंडिकास्सी से लाम की ओर जा रही कैब चलान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
चालक की पहचान अरुण कुमार के रूप में की गई जो मौके पर ही मृत पाया गया। जबकि बगलाव के मोहम्मद दीन ने उप-जिला अस्पताल नौशेरा में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों को भी चोटें आईं, “अस्पताल में भर्ती सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।” बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *