गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू- कश्मीर:चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने चोरी के एक मामले में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से लाखों रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत शुक्रवार को मागाम थाने को मागाम मार्केट के कुछ दुकानदारों से लिखित शिकायत मिली कि गुरुवार देर रात उनकी दुकान से लाखों का सामान चोरी हो गया है और साथ में एक वाहन भी चोरी हो गया है, जिसका उपयोग आरोपियों ने अन्य चोरी के सामान को लूटने के लिए किया था।
जांच के दौरान, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान, यागीपोरा मगाम के निवासी हिमायत हुसैन मीर को गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज वीडियो में दिखाया गया कि वाहन को पट्टन-सोपोर की ओर ले जाया गया था। बाद में, टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया और वाहन को ह्यगम सोपोर के पास से
जब्त किया गया और साथ में ही इस मामले से संबंधित कुछ और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की उम्मीद है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के अनुसार यहां सीसीटीवी कैमरे लगाएं जायेंगे। आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *