गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर : डिजिटल क्राॅप सर्वे का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में सदर तहसील के खोरवा गांव में आज बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद द्वारा एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे (ई-पड़ताल) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि अभी तक खेतों का पड़ताल मैनुवल होने से वास्तविक आकड़ों में काफी विसंगतिया रहती थी।

सरकार अब ई-पड़ताल करा रही है जिससे वास्तविक आच्छादन एवं उत्पादन की स्थिति मालूम होने से किसानों को कृषि निवेश, फसल बीमा, कृषि ऋण आदि योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आज सभी तहसीलों से 10 गावाँ में ई-पड़ताल का कार्य शुभारम्भ किया गया। 45 दिन में जनपद की समस्त राजस्व गावों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर जनपद में मास्टर ट्रेनर्स उप परियोजना निदेशक आत्मा डाॅ़ रमेश चंद्र यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय, तहसील मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार विक्रम पासवान, सर्वेयर एटीएम सुमत यादव, एडीओ एजी आशीष कुमार त्रिपाठी, किसान राज नाथ, राम नारायण, विजय प्रकाश, राम किशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *