गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकाययत मेें पड़ोसी गांव के युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। करीब एक वर्ष पहले स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के एक युवक से हो गई। दोनों की गहरी दोस्ती होने पर युवक ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो किशोरी ने इनकार किया। तब युवक ने शादी का झांसा दिया फिर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए बाजार से दवा लाकर खिला दी, लेकिन दवा कारगर साबित नहीं हुई। फिर किशोरी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया। तहरीर के मुताबिक इस वजह से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। बिना किसी को बताए वह घर से लखनऊ चली गई। वहां से सीतापुर पहुंच गई। बाद में किसी तरह से वह घर वापस लौटी।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक और थाने में प्रार्थनापत्र देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि उन्हें पीड़िता की तहरीर मिली है। इस पर कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *