जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर शहर ब्लाक के घोरहा-जमालपुर गांव में जन्मे मनोज यादव को संस्कृति मंत्रालय ने अयोध्या में रामभजन गाने के लिए आमंत्रित किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उक्त गांव निवासी मनोज यादव इस समय लखनऊ नगर निगम के चौक क्षेत्र में जोन 06 के जोनल अधिकारी हैं, वे गाने में बचपन से ही रुचि रखते थे। इस समय वे कुल पांच भजन गा चुके है, जिसमें पहला गीत छठी मैया के लिए गाया, दूसरा मेरे राम तेरे राम,तीसरा सोने की अवध नगरी छोड़ि चले रामजी,लो आ गयी सी की याद,राम राम जपले जरा राम राम।
मनोज यादव ने बताया “ हमारे परिवारिक गुरु शंकराचार्य श्री बासुदेवानंद सरस्वती महाराज की प्रेरणा से हमने राम भजन गाने की शुरूआत की वे राममंदिर क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी है,। मेरे राम तेरे राम भजन के कई लाख लाइक तथा व्यूज हुए । अभी शुक्रवार 19 जनवरी को ,राम राम जप ले राम राम”भजन का लांच लखनऊ में लखनऊ की महापौर सुषमा खरवाल तथा नगर आयुक्त आइएएस इंद्रजीत सिंह ने किया।” श्री यादव ने दूरभाष पर कहा कि भारत की महान पवित्र धरती पर जो स्वरचित भजन गाने का अवसर मिला है, वह भगवान राम की कृपा से ही हो रहा है।
जौनपुर के लाल की आवाज गूजेंगी अयोध्या में
