जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने आज स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बसागुडा में कोबरा 210 बटालियन के जवान शशि अख्तर ने अपने बदूंक से खुद को गोली मार ली। घटना के फौरन बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। सीआरपीएफ का जवान शफी अख्तर दिल्ली का रहने वाला था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई है।
