छपरा। बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के यार्ड के समीप रविवार को ट्रेन से गिरकर सीवान राजकीय रेल थाना में पदस्थापित जवान की मौत हो गयी। छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवान साहित्य सागर (35) ट्रेन से अपने घर भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के खड़रिया गांव जा रहा था। छपरा जंक्शन यार्ड के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
