गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जवान ने की आत्मदाह की कोशिश

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को अपराह्न एसएसबी के एक जवान ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि मुस्तैद कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। जवान का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस चौकी मगहर पर की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने आत्मदाह करने का निर्णय लिया। उक्त युवक रघुनंदन यादव पुत्र जोखन यादव ग्राम निबरहर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर का निवासी है और अपने आप को एसएसबी का जवान बता रहा है। उसने कहा कि वह जनपद सिद्धार्थनगर में एसएसबी में सिपाही के पद तैनात है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चन्द्र ने यहां बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। मामले में दोनों पक्षों को शनिवार को अपने-अपने दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। उनके दस्तावेजों को देखने के बाद जो भी निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *