हुबली : सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि जनतादल (सेक्युलर) के भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम होने संबंधी उनका बयान अगले लोकसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के गठबंधन की खबरों से सही साबित हो गया है। सिद्दारमैया ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,“जब भी मैं जद(एस) को भाजपा की बी-टीम कहता था तो उसके नेता मुझ पर अपना गुस्सा जाहिर करते थे। अब वे भाजपा के साथ गठबंधन कर रहे हैं। उनकी पार्टी के नाम में ‘सेक्युलर’ शब्द है जबकि वे सांप्रदायिक ताकतों के साथ जुड़ रहे हैं।”
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की ओर से एक बयान जारी करने का जिक्र करते हुए कि भाजपा-जद(एस) गठबंधन उनके नेता जीटी देवेगौड़ा के माध्यम से राज्य में पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए था , सिद्दारमैया ने कहा कि जद(एस) की कोई विचारधारा नहीं है और सत्ता हासिल करने के लिए गठबंधन किया गया है। महादायी परियोजना पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वन एवं पर्यावरण मंजूरी मिलते ही सरकार इसे शुरू कर देगी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के उस बयान पर जिसमें मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले वन्यजीव बोर्ड को केंद्र को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया था श्री सिद्दारमैया ने सवाल किया कि कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार ने पिछले तीन वर्षों में ऐसा क्यों नहीं किया।
जद (एस) भाजपा की बी-टीम : सिद्दारमैया
