गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जदयू ने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग दोहराई

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग दोहराते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि भौगोलिक और ऐतिहासिक कारणों से बिहार प्राकृतिक संसाधनों से वंचित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी जदयू लंबे समय से यह मांग कर रहा है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में न तो कोई खदान न खनिज और न ही कोई समुद्रतट है। किसी भी राज्य में सोने की खदान होना न तो सरकार की उपलब्धि है और न ही लोगों की। उन्होंने कहा कि बिहार इतना भाग्यशाली नहीं है कि उसके पास ऐसी कोई खदान हो और यह विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए उपयुक्त मामला है।
इस बीच राजग के एक अन्य घटक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी इस मांग का समर्थन किया है। नीतीश सरकार में मंत्री और हम के नेता संतोष सुमन ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और समुचित विकास के लिए केंद्रीय सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर बिहार भी विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *