गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएसपीसीएल का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले के अलीवाल स्थित पावर स्टेशन पर तैनात पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कनिष्ठ अभियंता कृपा सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया आरोपी को जिले के ढड्यिला गांव निवासी सुखजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया।

शिकायत में कहा गया था कि कृपा सिंह ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बदले उससे 20,000 रुपए रिश्वत माँगी थी। ब्यूरो की प्रारम्भिक जांच में शिकायत सही पाई गई तथा जाल बिछा कर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए लेते हुये मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *