गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीप खाई में गिरी, पांच युवकों की मौत

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिला के शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग बुधवार एक बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान किन्नौर के अरुण सिंह (29), अभिषेक नेगी(24), उपेंद्र (25) , तनुज (25) और समीर(26) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *