गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीप बारात में घुसी, 2 की मौत, 8 घायल

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम खतौरा में एक अनियंत्रित जीप बारात में घुस गयी, जिससे दो बारातियों की मृत्यु हो गयी तथा लगभग आठ बाराती घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। बारातियों को उपचार के लिए बदरवास कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती गुना जिले के श्यामपुर गांव से कल रात्रि सरदार सिंह कुशवाहा के बेटे की बारात ग्राम खतौरा में राजाराम कुशवाहा के यहां आई थी। जब बारात ले जाई जा रही थी, तब ऐसा बताया जा रहा है कि बारात के साथ चल रही जीप का चालक गाड़ी स्टार्ट छोड़कर बरात में जाकर नाचने लगा। इसी बीच कोई बराती ने गाड़ी आगे चला दी और अनियंत्रित होकर जीप बारात में घुस गयी।
दुर्घटना में पुरुषोत्तम बघेल और मनीष कुशवाहा की मौत हो गयी, जबकि लगभग आठ बाराती घायल हो गए, जिन्हें बदरवास और कोलारस के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि कुछ बराती नशे की हालत में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *