जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सर्राफा व्यापारी की बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बढ़ौना गांव निवासी उमेश सेठ (35) की फतेहगंज बाजार में प्रिंस ज्वलर्स के नाम से दुकान है। आज शाम करीब छह बजे उमेश अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार में वे लखौवा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आये पल्सर सवार बदमाशों ने उनसे सोने चांदी के गहनों से भरा बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मार कर फरार हो गये। उमेश की मौत हो गयी। व्यापारी की हत्या से आक्रोशित लोगो ने जौनपुर- प्रयागराज मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस के अफसरो समझा बुझाकर रास्ता साफ करा दिया। पुलिस हत्यारो की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
