गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुजुर्ग दंपति से लूटे जेवरात

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। अटेर थाना के प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने आज बताया कि अटेर थाना क्षेत्र के स्थित चक पुरा गांव में खेतों के बीच मकान बनाकर रह रहे बुजुर्ग दंपति के घर के अंदर कल रात तीन नकाबपोश बदमाश घुसे और उनके साथ मारपीट कर सोना चांदी के जेवरात व नगदी लूट ले गए। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *