गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झांसी: बच्चे की हत्या, पड़ोस के मकान में मिला शव

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के लहरचूरा थानाक्षेत्र में एक दस साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी है। बच्चे का शव पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि लहरचूरा थानाक्षेत्र के खंदरका गांव निवासी संतराम के सुबह से लापता दस वर्षीय पुत्र सुमित का शव देर रात पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद किया। संतराम ने बताया कि वह सुबह खेत पर चला गया और कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी मजदूरी के लिए निकल गयी उस समय सुमित घर के बाहर ही खेल रहा था। शाम को जब दोनों घर लौटे तो सुमित कहीं नही दिखा आसपास पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर और लहरचूरा थाना पुलिस को सुमित की गुमशुदगी की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच संतराम के पड़ोसी ने बताया कि सुमित का शव उसके कच्चे मकान में पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद किया तथा जांच शुरू की। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। शिवहरि मीणा ने दोषी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और धरपकड़ के तीन टीमों का गठन भी कर दिया। इस बीच उन्होंने घटना का अनावरण होने तक शांति बनाये रखने की गांव वालों से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *