गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झांसी : किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के मोंठ थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मोंठ थानाक्षेत्र के भारोसा गांव निवासी एक 16 साल की किशोरी के साथ घर में आने जाने वाले एक शख्स से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी की मां नहीं हैं और वह पिता तथा अपने दादा के साथ रहती है।
आरोपी का उनके घर आना जाना था और शनिवार को जब किशोरी का पिता काम पर गया हुआ था उसी समय यह व्यक्ति जिसकी उम्र 45 वर्ष के आस पास है उनके घर पर आया तथा किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी गांव से फरार हो गया।
पिता के घर पर आने पर किशोरी ने उन्हें पूरा मामला बताया जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में आकर तहरीर दी।
पुलिस अधीक्षक सदर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की जल्द से जल्द पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *