गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड के मुख्य सचिव की बेटी का कम उम्र में निधन

रांची: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा – राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर हूं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतत्प परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है। राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज सुबह एक स्तब्ध कर देने वाली दुःखद खबर मिली। एक पिता के कंधे पर अपने बच्चों का शव से बड़ा बोझ कुछ और नहीं हो सकता। ईश्वर परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और मृतका की आत्मा को शांति प्रदान करें।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद खबर सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने का साहस दें। बताया गया है कि मुख्य सचिव की 18 वर्षीय पुत्री दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान कल रात उनकी मृत्यु हो गई। सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध है और उनमें शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *