गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिंदल स्टेनलेस का सकल लाभ उछला

नई दिल्ली : इस्पात क्षेत्र की कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 764 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 347 करोड़ रुपये की तुलना में 120 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी सकल शुद्ध आय 9797 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 8751 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने सितंबर में समाप्त इस तिमाही में 609 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 349 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 74 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने दो रुपये अंकित मूल्य के एक शेयर पर 50 प्रतिशत अर्थात एक रुपये अंतरिम लाभांश देने का निर्णय लिया गया है। लाभांश भुगतान के लिए सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि 28 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। लाभांश का भुगतान 17 नवंबर 2023 को या उससे पहले किया जाएगा। कुल भुगतान लगभग 82.34 करोड़ रुपये होगा।
कंपनी ने कहा कि स्टेनलेस स्टील की घरेलू माँग में वृद्धि जारी रही। आगामी त्योहारी सीज़न से पहले ऑटो सेगमेंट और अन्य उपभोक्ता क्षेत्रों में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। हाल ही में चंद्रमा पर पहुंचने वाले चंद्रयान-3 के मोटर आवरण में जिंदल स्टेनलेस के स्वदेशी रूप से विकसित, ताप रोधी, उच्च गुणवत्ता वाले, विशेष किस्म के ‘अलॉय’ इस्पात का उपयोग किया गया था, जिससे वांतरिक्ष के क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति और मज़बूत हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *