नई दिल्ली : इस्पात क्षेत्र की कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने इस वर्ष मार्च में समाप्त चाैथी तिमाही में 716.29 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 894.93 करोड़ रुपये लाभ की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम है।
कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इस तिमाही में उसकी कुल आय 9803.01 करोड़ रुपये रही जबकि मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में यह राशि 9752.11 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुये शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 1.50 रुपये की दर से अंतिम लाभांश भुगतान की सिफारिश की, जिससे कुल लाभांश भुगतान 2.50 रुपये हो गया यानी 125 प्रतिशत हो गया है। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य दो रुपये प्रति शेयर है। निदेशक मण्डल द्वारा विलय के सफल समापन पर वित्तीय वर्ष 2023 के लिए एक रुपया प्रति शेयर पर विशेष अंतरिम लाभांश भुगतान को मंजूरी देने के एक महीने बाद यह घोषणा की गई है।
जिंदल स्टेनलेस का मुनाफा 20 प्रतिशत घटा
