गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जियो ने तार काटने की शिकायत दर्ज कराई, इंटरनेट बाधित,लोग परेशान

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत, हटाए गए विद्युत पोल को हटाने के दौरान, इंटरनेट और फोन सेवाएं बाधित होने पर रिलायंस जियो की ओर से पुलिस में शनिवार को शिकायत पंजीकृत की गई। रिलायंस जियो ने शिकायत दर्ज की है कि उसके ऑप्टिकल फ़ाइबर केबल को एक स्थानीय केबल कंपनी से जुड़े लोगों ने काटा है। जियो ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से अनुरोध किया है कि उसके केबल को ग़ैरक़ानूनी तरीके से काटने वालों पर कार्रवाई की जाए।
जियो के प्रवक्ता ने कहा कि यूपीसीएल से ज़रूरी अनुमति लेने के बाद उसने ‘पोल टू पोल’ ऑप्टिकल फ़ाइबर केबल लगाया था। हाल के दिनों में कुछ जगहों से केबल हटाने की मुहिम जारी है, जिसमें ऐसी कंपनियों की तारें काटी जा रहीं हैं, जिन्होंने अनधिकृत रूप से तार लगाईं थीं। इस मुहिम का फ़ायदा उठाकर एक केबल कंपनी बीएसएन केबल ऑपरेटर (ग्रोवर) के लोग ग़ैरक़ानूनी तरीके से जियो के तार काट रहे हैं।
जियो का आरोप है कि चार दिसंबर को देहरादून के किशन नगर चौराहे पर उसकी तार काट दी गई थी। जिसके कारण जियो को 70 लाख रुपए का नुक्सान हुआ। स्थानीय लोगों ने देहरादून में वीडियो खींची हैं जिनमें साफ़ नज़र आ रहा है कि जियो की तारें कौन काट रहा था। जियो के तार कटने के कारण कई लोगों का इंटरनेट बाधित हुआ जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *