नई दिल्ली : इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले रिलायंस जियो ने मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर में गुरुवार को जियो ट्रू5जी सर्विस शुरू करने का एलान किया। जियो इन दोनों शहरों में पहली 5जी सर्विस ऑपरेटर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल महालोक, उज्जैन में भाषण के दौरान एलान किया था कि जियो इंदौर और भोपाल में 2022 के अंत तक 5जी सेवा शुरू कर देगा।
रिलायंस जियो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने जनवरी 2023 में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 5जी प्रौद्योगिकी प्रौद्योगिकी समर्थन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। बयासन में कहा गया है कि आज से इंदौर और भोपाल के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर ‘ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबी/सेकेंड से अधिक की गति का इंटरनेट प्रयोग कर सकेंगे।
जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “जनवरी 2023 में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले इंदौर और भोपाल में 5जी लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। इन दोनों शहरों में जियो ट्रू5जी एकलौती 5जी सेवा है और हमने प्रदेश में ट्रू5जी सेवा लॉन्च को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के साथ की गई प्रतिबद्धता को निभाया है।” जियो ट्रू 5जी सर्विस राज्य के जबलपुर और ग्वालियर में भी यह सेवा जनवरी में शुरू करने वाली है।
इंदौर, भोपाल में जियो ट्रू5जी सर्विस शुरू
