गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भुवनेश्वर, कटक में भी पहुंची जियो ट्रू 5जी सेवा

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ओडिशा में भुवनेश्वर और कटक में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस मौके पर उपस्थित थे। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मंदिरों के शहर भुवनेश्वर और सिल्वर सिटी कटक से राज्य में अपनी तीव्र गति की इस इंटरनेट सेवा का प्रारंभ करने के बाद अब वह फरवरी तक राज्य के पांच शहरों राउरकेला, बरहमपुर, पुरी, संबलपुर और बालासोर को भी 5जी नेटवर्क से जोड़ देगी।
भुवनेश्वर अगले कुछ दिनों में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भुवनेश्वर में 5जी सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर जियो ने ट्रू 5जी के लिए एक विशेष एक्सपीरियंस जोन में कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, शिक्षा, क्लाउड गेमिंग, स्मार्ट ऑफिस, स्मार्ट सिटी, एआर-वीआर डिवाइस और जियो ग्लास का प्रदर्शन किया। रिलायंस जियो ने भुवनेश्वर की एसओए यूनिवर्सिटी में 5जी-लैब बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *