नई दिल्ली : वाहनों के टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के दौरान 159 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के शुक्रवार को जारी तिमाही वित्तीय परिणामों के अनुसार इस दौरान कंपनी का शुद्ध राजस्व 3,726 करोड़ रुपये और कर पूर्व लाभ 242 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि पहली तिमाही में मूल्यह्रास समेत विभिन्न प्रावधनों से पूर्व (एबिडिटा) 465 करोड़ रुपये और एबिडटा मार्जिन 12.5 प्रतिशत रहा।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंधनिदेशक डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा, “उत्पादों को उत्तरोत्तर उच्च कोटि का बनाने पर हमारे निरंतर ध्यान रखने के कारण हमारे कारोबार की लाभप्रदता पर पहली तिमाही में सुधार हुआ है। हकीकत में देखा जाए तो इससे स्थिर इनपुट लागत से सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि हम स्वस्थ मैक्रो इकोनॉमिक माहौल के कारण सभी उत्पाद श्रेणियों में रिप्लेसमेंट और ओईएम सेगमेंट में मांग में उछाल देख रहे हैं।” उन्होंने आने वाले महीनों में निर्यात मांग भी बढ़ने की उम्मीद भी जताई।
जेके टायर का तिमाही लाभ 159 करोड़ रुपये
