गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

51 वर्ष के हुये जॉन अब्राहम

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जॉन अब्राहम आज 51 वर्ष के हो गये। केरल में 17 दिसंबर 1972 को जन्में जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बतौर अभिनेता जॉन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म से की। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में सफल रहे।

महेश भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म-2 में जॉन की जोड़ी विपाशा बसु के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके साथ हीं जॉन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिये फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया। वर्ष 2004 में जॉन और विपाशा की जोड़ी वाली फिल्म एतबार प्रदर्शित हुयी लेकिन दर्शकों द्वारा नकार दी गयी।
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम जॉन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में जॉन ने जबरदस्त बाइक स्टंट दृश्य कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ हीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव किरदार के लिये फिल्म फेयर की ओर से नामांकित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *