गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोशी ने अजमेर में तिरंगा यात्रा में लिया भाग

अजमेर : राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी आज अजमेर शहर में भाजपा के मेरा देश, मेरी माटी” अभियान के तहत हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे झण्डों से माहौल आजादी एवं देशभक्ति का बन गया।
अजमेर शहर भाजपा के नेतृत्व में युवा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के टोरंटो पैलेस के पास 9 नम्बर पेट्रोल पंप से शुरू हुई , जो शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सर्किट हाउस बजरंग गढ़ के नजदीक विजयस्मारक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की झलक देखते ही बन रही है । शहर तिरंगा मय हो गया । भाजपा नेताओं ने जनता के बीच तिरंगे झण्डे का वितरण भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को हर घर तिरंगा के आवाह्न के बाद भाजपा जनसाधारण को तिरंगे के प्रति भावना पैदा करने का काम कर रही है ताकि स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों / भवनों पर तिरंगा फहराया जा सके। यही कारण रहा कि पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप में जोशी के साथ सांसद भागीरथ चौधरी, दोनों विधायक वासूदेव देवनानी व अनीता भदेल , शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा युवामोर्चा के शहर अध्यक्ष राहुल जयसवाल, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठजन, पद्धाधिकारी, पार्षदगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *