गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोशीमठ को 70 फीसदी हिस्सा बिल्कुल सुरक्षित

देहरादून : राहुल गांधी के जोशीमठ दौरे को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि जोशीमठ का 70 फ़ीसदी हिस्सा बिल्कुल सुरक्षित है। धामी ने कहा कि जोशीमठ के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए दलगत राजनीति से उठकर जोशीमठ के लोगों के साथ पूरे उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में सरकार लोगों को विस्थापित और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि जाने अनजाने में हमसे कोई ऐसी गलती ना आ जाए जिसका खामियाजा लोगों के व्यापार और आर्थिक की पर असर पड़ सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज जोशीमठ की जनता के साथ राज्य सरकार खड़ी है और उनके हितों को ध्यान में रख कर जोशीमठ में पुनर्वास के काम कर रही है । उन्होंने कहा कि अभी राजनीति करने का वक्त नहीं है.. बल्कि प्रभावित लोगों के दुखों को दूर करने का समय है और राज्य सरकार अपने काम में आगे बढ़ रही है । धामी ने कहा कि जोशीमठ के स्टॉक होल्डर से लगातार बातचीत हो रही है और उनके जो भी सुझाव है उन पर कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *