गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला को ब्लैकमेल करने वाले पत्रकार गिरफ्तार

नोएडा : यू-ट्यूब चैनल के दो कथित पत्रकारों के खिलाफ प्लेसमैंट एजेंसी चलाने वाली एक महिला ने अश्लील मैसेज भेजने, धमकी देने और अवैध रूप से रंगदारी मांगने के आरोप लगाए थे। ये शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की गई। मामले में पुलिस ने अवेयरनेस न्यूज के संपादक वसीम अहमद पुत्र नासिर हुसैन को नोएडा के सब मॉल के पास से गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-27 में रहने वाली एक महिला प्लेसमैंट एजेंसी चलाती है। महिला का आरोप है कि खुद को यू-ट्यूब चैनल का पत्रकार बताने वाले वसीम खान और नदीम ने उन्हें कई अश्लील मैसेज भेजे। बदनाम करने की नीयत से अपने यूट्यूब चैनल पर महिला के खिलाफ खबर चलाई और रंगदारी मांगी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने प्लेसमैंट एजेंसी चलाने वाले कई लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठगे हैं। यह लोग प्लेसमैंट एजेंसी में नौकरी के आवेदन करने वाले युवकों से संपर्क कर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाते हैं। फिर सेटलमेंट के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। आरोपियों की कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *