गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेक्यूआर स्पोर्ट्स की किफायती स्पोर्ट शू और स्‍नीकर रेंज लॉन्च

नई दिल्ली : स्पोर्ट्स और कैजुअल फुटवियर क्षेत्र की स्वदेशी कंपनी जेक्यूआर स्पोर्ट्स ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुये बीएसआई प्रमाणित किफायती, गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ स्पोर्ट्स शू और स्‍नीकर कलेक्शन लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने गुरूग्राम में अपने वार्षिक कार्यक्रम के दौरान आज लाँच करने की घोषणा करते हुये कहा कि उनकी कंपनी का उद्देश्य भारत निर्मित बेहतर एवं गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद देशवासियों को उपलब्ध कराना है। उनकी कंपनी के सभी उत्पाद स्वदेश में अत्याधुनिक मशीन से निर्मित है।

इन नये उत्पादों को पूरे देश से आये 300 से अधिक वितरकों की मौजूदगी में लाँच किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली रेंज की कीमत 999 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक है।उन्होंने कहा कि जेक्यूआर स्पोर्ट्स लगातार स्पोर्ट्स और कैजुअल फुटवियर में उत्कृष्टता का मानदंड बढ़ाने का प्रयास करता रहा है। यह एथलीटों, फिटनेस प्रेमियों, और स्पोर्ट्स के दीवानों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करता है। आराम, प्रदर्शन और स्टाइल का उच्चतम स्तर प्रदान करने के प्रति इस ब्रांड की वचनबद्धता इसकी नवीनतम स्‍पोर्ट शू और स्‍नीकर रेंज में साफ़ दिखाई देती है। उन्नत कुशन और ट्रैक्शन टेक्नोलॉजी से तैयार की गई जेक्यूआर स्पोर्ट्स की नई
रेंज स्पोर्ट्स गतिविधियों के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए सपोर्ट और एनर्जी रिटर्न फीचरों की पेशकश करती है। स्टाइल और कार्यात्‍मकता के लिए डिजाईन की गई आकर्षक और रंग-बिरंगी रेंज लाइटवेट तथा ब्रीदेबल हैं जो हर छलांग में आराम और फुर्ती सुनिश्चित करती हैं। युवा एथलीटों के लिए बने इन शूज में टिकाऊपन और लचीलेपन का संयोजन है जो गतिशील खेल और स्पोर्ट्स की खोज के लिए स्वाभिक मूवमेंट और स्थिरता बढ़ाते हैं।
इस मौके पर कंपनी के निदेशक मनीष गर्ग ने कि, “मुझे जेक्यूआर स्पोर्ट्स में अपनी बेहद अपेक्षित स्पोर्ट्स शू और स्‍नीकर रेंज के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मुझे परफॉरमेंस, स्टाइल और इनोवेशन को नई परिभाषा देने वाला कलेक्शन तैयार करने के लिए अपनी टीम के निरंतर प्रयासों पर अत्यंत गर्व है। हमारे नए स्पोर्ट्स शू और स्‍नीकर कलेक्शन की सफल पेशकश हमारी टीम के समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। हम सम्पूर्ण भारत में फैले अपने वितरकों के लगातार समर्थन और विश्वास से रोमांचित अनुभव कर रहे हैं।

हमारे ये वितरक स्पोर्ट्स फुटवियर का भविष्य को नया स्वरूप प्रदान करने की दिशा में हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोगी हैं।” उन्होंने कहा कि वितरकों से इस कलेक्शन को जबरदस्त समर्थन मिला और जल्‍द ही यह विभिन्न दुकानों और ऑनलाइन प्लैेटफ़ॉर्मों पर उपलब्ध होगा। ग्राहक नई रेंज को देख सकते हैं और अपनी-अपनी पसंद तथा लक्ष्यों के अनुरूप स्पोर्ट्स शूज की सही जोड़ी की खोज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *