गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा

नई दिल्ली : जेएसडब्ल्यू समूह की वाणिज्यिक बंदरगाह संचालन करने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का पूंंजी बाजार से 2800 करोड़ रुपये जुटाने का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा। कंपनी के सीईओ ने आज एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि दो अंकित मूल्य के एक शेयर का मूल्य दायरा 113 रुपये से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए निवेशक न्यूनतम 126 शेयर की बोली लगा सकेंगे और इसी गुणांक में आगे शेयर जारी किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बंदरगाह से संबंधित बुनियादी ढांचे वाली कंपनी है जिसे एंकर ग्राहक के रूप में जेएसडब्ल्यू ग्रुप से प्रारंभिक कार्गो मिला। ग्रुप के ग्राहकों के साथ साझेदारी के अलावा, अपनी विकास रणनीतियों को आगे बढ़ाने के लिए, कंपनी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में तीसरे पक्ष के ग्राहकों को शामिल करने के लिए अपने ग्राहक आधार में विविधता लाई है और अपने कार्गो का विस्तार किया है। 30 जून, 2023 तक, कंपनी की स्थापित कार्गो हैंडलिंग क्षमता 15.84 करोड़ टन प्रति वर्ष थी। कंपनी अपने ग्राहकों को कार्गो हैंडलिंग, भंडारण समाधान, लॉजिस्टिक्स सेवाओं और अन्य मूल्य वर्धित सेवाओं सहित समुद्र से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी के संचालन का विस्तार मोर्मुगाओ, गोवा में एक बंदरगाह सुविधा से 2004 में संचालन शुरू किया, से 30 जून, 2023 तक नौ बंदरगाह सुविधाओं तक हुआ। इसकी महाराष्ट्र में स्थित गैर-प्रमुख बंदरगाहों और पश्चिमी तट पर गोवा और कर्नाटक के औद्योगिक क्षेत्रों और पूर्वी तट पर ओडिशा और तमिलनाडु के प्रमुख बंदरगाहों पर स्थित बंदरगाह टर्मिनल के साथ पूरे भारत में विविध उपस्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *