मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैंनपुरी जिले में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुये सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि माइल स्टोन-65 के निकट आज सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब न्यायाधीश दो दिन के अवकाश के बाद मैनपुरी लौट रही थी कि उनकी कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक सचिन का उपचार चल रहा है।
उन्होने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे का कारण संभवत: चालक को झपकी आना माना जा रहा है। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं।
सड़क हादसे में न्यायाधीश की मृत्यु
