गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रतापगढ जिले के अरनोद ब्लॉक में समग्र शिक्षा अभियान का कनिष्ठ अभियंता अशुतोष सुथार को मंगलवार को एक लाख 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया परिवादी ने विद्यालय में लेबोरेट्री का निर्माण कराया था जिसका 82 लाख रूपए का बिल था। आरोपी कनिष्ठ अभियंता यह बिल पास करने की एवज में एक लाख 80 हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में 50 हजार रूपए आरोपी कनिष्ठ अभियंता शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से वसूल कर चुका। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आज को ब्यूरो टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुये आरोपी आशुतोष सुथार को परिवादी से एक लाख 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *