चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार जिला जींद के उचाना में कार्यरत बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायत पर कारवाई करते हुए आरोपी सुरेश चंद्र को गैर घरेलू बिजली कनेक्शन लगाने की एवज में 20 हजार रपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।वह एक अन्य विचौलिए जय भगवान के माध्यम से रिश्वत मांग कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
