गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विद्युत वितरण निगम का कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज जोधपुर विद्युत वितरण निगम डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता गौरव सिंह को बिजली कनेक्शन करने की एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार डीएसपी भूपेंद्र सोनी के नेतृत्व में श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गांव बनवाली में निगम के कार्यालय में यह कार्रवाई की गई। परिवादी बलकरणसिंह निवासी बनवाली ने ब्यूरो में शिकायत की कि बिजली का कनेक्शन करवाने के लिए विगत जनवरी माह में आवेदन किया था। बिजली कनेक्शन करने की एवज में गौरव सिंह ने 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। उसने 10 हजार रुपए परिवादी से पहले ले लिए थे।
शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाने के समय कनिष्ठ अभियंता ने परिवादी से 5 हजार रुपए और ले लिए। बाकी 20 हजार रुपए आज उसे लेते हुए काबू कर लिया गया। ब्यूरो टीम द्वारा आरोपी के घर पर सर्चिंग कर रही है। गौरव सिंह को कल रविवार को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *