गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी में आज लोकायुक्त पुलिस ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संतोष नंदनवार को लोकायुक्त पुलिस ने यह रिश्वत लेते पकड़ा है। जिले के कुठला थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राजकुमार बर्मन की पत्नी स्व सहायता समूह का संचालन करती है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने अनाज वितरण का संचालन देने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
राजकुमार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की। लोकायुक्त ने अपनी योजना के अनुसार राजकुमार को पैसा देकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संतोष नंदनवार के पास भेजा। जैसे ही राजकुमार ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत के पैसे दिए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *