गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ नौ जनवरी को खुलेगा

अहमदाबाद : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ जनवरी को खुलेगा और 11 जनवरी को बंद होगा। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा है कि वैश्विक स्तर पर मेटल काटने वाले कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (‘सीएनसी’) मशीनों की अग्रणी विनिर्माताओं में से एक ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड ने नौ जनवरी मंगलवार को इक्विटी शेयरों (इशू) की अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश पेश करने का प्रस्ताव किया है। एंकर निवेशक के बोली लगाने की तारीख आठ जनवरी सोमवार है और यह बोली/इशू 11 जनवरी गुरुवार को बंद होगी। इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 315 रुपये से 331 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
बोली न्यूनतम 45 इक्विटी शेयर के लिए और उसके बाद 45 इक्विटी शेयर के गुणकों में लगाई जा सकती है। कंपनी की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश में 1000 करोड़ रुपये का फ्रेश इशू शामिल है। कंपनी ने इस इशू द्वारा जुटाई गई राशि का उपयोग कुछ ऋण के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान, कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की ज़रूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *