फर्रुखाबाद : रेल मंत्रालय ने भिवानी- दिल्ली वाया फर्रुखाबाद होकर कानपुर सेंट्रल तक प्रतिदिन चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस को पांच अगस्त से प्रयागराज तक संचालित करने के आदेश दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि रेल मंत्रालय ने प्रतिदिन वाली कालिंद्री एक्सप्रेस को पांच अगस्त सेभिवानी ,दिल्ली वाया फर्रुखाबाद ,कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज तक विस्तारीकरण कर संचालित करने के आदेश दिए हैं।
पांच अगस्त से यह यात्री गाडी ट्रेन नंबर14723/14724 के बजाय 14117/14118 के नए नंबर के साथ चलेगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर 7:15 बजे पहुंच कर 7:45 बजे कानपुर के लिए रवाना होती थी जबकि पांच अगस्त से यह ट्रेन प्रातः 5:30 बजे फर्रुखाबाद जंक्शन पहुंचेगी और यहां से छह कानपुर के लिए रवाना होगी।
कालिंद्री एक्सप्रेस पांच अगस्त से प्रयागराज तक
