गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कालियागंज : हिंसक आंदोलन में कई पुलिसकर्मी घायल

कालियागंज : पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में मंगलवार को आदिवासियों का आंदोलन हिंसक हो गया और पुलिस तथा आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबड़ की गोलियां चलाई, जिससे कुछ मोटरसाइकिलों में भी आग लग गई। घायल पुलिसकर्मियों को रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और घटनास्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया। कालियागंज में पिछले दिनों एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या हो जाने से तनाव व्याप्त है। मंगलवार को आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आंदोलनकारियों ने कालियागंज थाने को आग लगा दी। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।
इससे पहले, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की टीम ने वहां का दौरा किया और प्रभावित परिवार से बात की। पुलिस की भूमिका से असंतुष्ट परिवार ने घटना की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की।
आयोग की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो स्थानीय प्रशासन के कथित असहयोग से नाराज दिखीं और कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेंगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि नाबालिग की मौत जहर खाने से हुई है, लेकिन परिवार और अन्य लोगों ने रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *