भोपाल : कमलनाथ के मध्यप्रदेश पर दिए गए बयान पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ को प्रदेश के संबंध में दिए गए इस बयान पर समूचे राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
शर्मा ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के अध्यक्ष का यह बयान देना कि मध्यप्रदेश मदिरा प्रदेश है, यह साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान है। उन्होंने पूरे प्रदेश को ठेस पहुंचाई है, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पहली बार ऐसा हुआ है, कि समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठकर जो सुझाव आए, उसके आधार पर नीति बनाई। सरकार ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जनता इनकी प्रशंसा कर रही है।
मध्यप्रदेश से माफी मांगें कमलनाथ
