गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ ने घेरा सरकार को

भोपाल : मध्यप्रदेश में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण सूखे की आशंका और बिजली संकट के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को निशाने पर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया ”एक्स” पर एक पोस्ट के जरिए लिखा है, ”शिवराज जी दुनिया के पहले आदमी हैं, जो बिजली को भी झटका दे रहे हैं। जब प्रदेश में सामान्य परिस्थितियां थीं, तो मुख्यमंत्री यह कहते नहीं थकते थे कि मध्यप्रदेश सरप्लस बिजली है और आज जब वाकई बिजली की आवश्यकता है, तब शिवराज जी ने पूरे प्रदेश और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र को बिजली कटौती के अंधकार में झोंक दिया है।

अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम बिजली खरीदना चाहते हैं, लेकिन बिजली मिल नहीं रही है। मुख्यमंत्री जी मानसून का पूर्वानुमान अप्रैल से ही आना शुरू जाता है। प्रदेश में कम वर्षा होगी, इसकी जानकारी कोई सितंबर में नहीं लगी है। आप आग लगने पर कुआं खोदने का अभिनय कर रहे हैं। बिजली संकट अल्प वर्षा के कारण नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही, अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण आया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *